1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 02:52 pm IST

आज महाशिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर, भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा विशेष सिद्धियों को प्रदान करने वाली बतायी गयी है। आज के दिन भारत देश में विभिन्न जगहों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि - आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा । आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा । ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है । जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा । इस राशि के छात्र का पढ़ाई-लिखाई में प्रदर्शन अच्छा होगा । बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी । आज एक समय फलाहार करें, आप सभी काम में सफल होंगे। 

मीन राशि - आज आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं । कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे । आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा ।आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है । कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं । आपके प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे । ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है । आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे । शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल