1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 02:52 pm IST

आज महाशिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर, भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा विशेष सिद्धियों को प्रदान करने वाली बतायी गयी है। आज के दिन भारत देश में विभिन्न जगहों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है।

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि - आज आप किसी रचनात्मक कार्य में ध्यान लगा सकते हैं । बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। मदद लेने से आपका जल्दी निपट सकता है । आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए । इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है । आप किसी रिलेटिव के साथ नए बिजनेस में पैसा लगाने से पहले थोड़ा ध्यान पूर्वक विचार करें। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी । शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे । 

कन्या राशि - आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी । कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे । बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी । आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा । सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिल सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल