
मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज दोस्तों का जरुरी काम में सपोर्ट मिलेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी। (Sawan Shivratri 2018:जानें कब है शिवरात्रि, इस शुभ मुहूर्त में पूजा कर करें शिवजी को प्रसन्न )
कर्क राशि
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप कोई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। अगर शादीशुदा लोग आज पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में