1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, गणेश जी को चढाएं बूंदी का लड्डू

4 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, गणेश जी को चढाएं बूंदी का लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 05:58 pm IST

4 अगस्त 2018 राशिफल:  शनिवार को रवियोग होने के कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

4th august 2018 saturday rashifal
4th august 2018 saturday rashifal

धनु राशि  
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। घर के काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय लें। सुझाव आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सब अच्छा ही होगा।

मकर राशि  
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज शाम को घर में पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकती है लेकिन धन के मामले में आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। आज कोई मित्र आपसे मिलने के लिए फोन कर सकता है। आज दूसरों पर जल्दी विश्वास ना करें। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल