1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 मार्च राशिफल: घनिष्ठा नक्षत्र के साथ सूर्य कर रहा है नक्षत्रपरिवर्तन, जानें कैसा होगा आज आपका दिन

5 मार्च राशिफल: घनिष्ठा नक्षत्र के साथ सूर्य कर रहा है नक्षत्रपरिवर्तन, जानें कैसा होगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 06:59 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र है। साथ ही आपको बता दूं कि आज सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर सूर्यदेव ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। सूर्यदेव यहां पर 18 मार्च की दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

5 march 2019 rashifal daily horoscope
5 march 2019 rashifal daily horoscope

मिथुन राशि
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां भी आपके अनुकूल रहेगी। आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है। मंदिर में केले का दान करें, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए। घर के बड़े- बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल