1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 मार्च राशिफल: घनिष्ठा नक्षत्र के साथ सूर्य कर रहा है नक्षत्रपरिवर्तन, जानें कैसा होगा आज आपका दिन

5 मार्च राशिफल: घनिष्ठा नक्षत्र के साथ सूर्य कर रहा है नक्षत्रपरिवर्तन, जानें कैसा होगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 06:59 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र है। साथ ही आपको बता दूं कि आज सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर सूर्यदेव ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। सूर्यदेव यहां पर 18 मार्च की दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

5 march 2019 rashifal daily horoscope
5 march 2019 rashifal daily horoscope

धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर कर सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकते हैं। इससे घर का वातावरण कुछ बदल सकता है। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े- बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
आज कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त भी हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल