1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 06:46 pm IST

आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र और राज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है।

rashifal 2019
rashifal 2019

तुला राशि - वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है । आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है । आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए । आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं । किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा । छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है । दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी । मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी । 

वृश्चिक राशि - आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं । आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है । घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा । अध्यात्म के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा ,आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है । उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं । घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है । करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है । साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा । अपने गुरु को आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल