1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 06:46 pm IST

आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र और राज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है।

rashifal 2019
rashifal 2019

मिथुन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा । आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं । इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है । आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है । जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है । अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी ।

कर्क राशि - आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है । इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है । किसी काम की गति धीमी हो सकती है । इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है । जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं । दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है । किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए । सेहत के मामले में आपका दिन मिला-जुला रहेगा । तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए । इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है । छोटे बच्चे को पेंटिंग कलर गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल