1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 06:46 pm IST

आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र और राज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

नई दिल्ली: आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र और राज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है। इस दौरान किसी काम के लिये लकड़ी इकट्ठी भी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज शाम 06 बजकर 48 मिनट पर सूर्यदेव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 19 फरवरी को रात 11 बजकर 18 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। अतः सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में इस गोचर का विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर क्या प्रभाव होगा और उसके लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि - आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा । जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा ,आज आपका दिन अच्छा रहेगा । किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है । आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है । कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं । किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

वृष राशि - आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी । विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी । आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, आपका दिन फेवरेबल रहेगा  । सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी । आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी । नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा । कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा । गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल