1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 6 फरवरी: आज पड़ रहा है पंचक नक्षत्र, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 06:46 pm IST

आज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र और राज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज पंचक नक्षत्र भी हैं। पंचक नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी संबंधी कार्य करना निषिद्ध माना जाता है।

rashifal 2019
rashifal 2019

सिंह राशि - आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको धन कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है । साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे । मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है । आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए । आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं जिससे आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए । चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा । 

कन्या राशि - आज कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे । प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा जिससे आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी । धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी । साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी । कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे । नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे । माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे । गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल