धर्म डेस्क: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और गुरुवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। इसके साथ ही आज एक साथ 3 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस, नौकरी, प्रॉपर्टी आदि कामों में भी लाभ मिलेगा।
Related Stories
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानी कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 12:14 तक रहेगा। वहीं हर काम सिद्ध करने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 से अगली सुबह 05:45 तक रहेगा। इसके साथ ही स्थायीजयद योग दोपहर बाद 03:14 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन। (इन 7 आदतों को ना अपनाएं, हो जाएंगी घन की लक्ष्मी दूर )
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आज पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा। (6 सितंबर को शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत और ये लोग रहें सावधान )
वृष राशि
आज कुछ नया करने का दिन है। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, वो आपके अनुसार पूरा हो जायेगा। अगर आज आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। कोई दूर का रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आज फायदा होगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में