1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 जून राशिफल: मेष राशि की चमकेगी किस्‍मत, मिथुन और सिंह वाले जातक रहें सावधान

7 जून राशिफल: मेष राशि की चमकेगी किस्‍मत, मिथुन और सिंह वाले जातक रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 04:58 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 07 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है । परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन भी हो सकती है । आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। लेकिन आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर भी मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगी से अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए । आज घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। माँ लक्ष्मी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कन्या राशि - आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे । इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा । आप लोग साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं।  आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे । आज किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है । आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा । आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशियों भरा बीतेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल