1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 जून राशिफल: मेष राशि की चमकेगी किस्‍मत, मिथुन और सिंह वाले जातक रहें सावधान

7 जून राशिफल: मेष राशि की चमकेगी किस्‍मत, मिथुन और सिंह वाले जातक रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 04:58 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 07 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे । लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे ।  किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी । आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी । प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा । सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा । इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । मन्दिर में कपूर का दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे । 

मकर राशि - आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है । आपके कुछ काम देर से पूरे होंगे। ऑफिस में सबके साथ अच्छे से पेश आएं, आपके लिये फायदेमंद होगा। आज आपको किसी बचपन के दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल का दर्शन करने जाएंगे । आप अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे को कलम गिफ्ट दें , सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल