1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 05:49 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में हर त्योहार की एक अलग ही छटा, एक अलग ही पहचान होती है। दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई जूनियर आपको फोन करके त्योहार की बधाई दे सकता है। आज किसी दोस्त से शुभ समाचार मिल सकता है, आप फूले नहीं समाएंगे।  आज अपने कीमती सामान को संभालकर रखें। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे, 

स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है । लक्ष्मी मंदिर में दीपक जलाएं, आपकी परेशानियां दूर होंगी। 

कर्क राशि - आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी दोस्त से गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर कोई फर्नीचर या सोफा खरीदना चाह रहे हैं, तो आज खरीद सकते हैं। सोसाइटी में आज सबसे प्यार से बातचीत करें और सबका सहयोग करने की कोशिश करें। मन्दिर में धूपबत्ती दान करें, मन खुश रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल