1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 05:49 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में हर त्योहार की एक अलग ही छटा, एक अलग ही पहचान होती है। दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है।

horoscope
horoscope

धनु राशि - आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। आज किराने और मिठाई की दुकान वालों को फायदा होगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं।घर में खुशियां बनी रहेंगी। आय के स्रोत बढ़ाने के नये तरीके दिमाग में आयेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से काम में मदद मिलेगी। आज कुछ लोगों से आपके अच्छे कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप करें , सब अच्छा ही होगा। 

मकर राशि - आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी । दोस्तों के सहयोग से परेशानियां दूर होंगी। मूड फ्रेश करने के लिये उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। फैमिली के साथ अपनी बात शेयर कर सकते हैं। उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं, सब ठीक रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल