Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

7 नवंबर 2018 राशिफल: दिवाली इन राशियों के लिए रहने वाली है खास, अचानक से मिल सकते हैं शुभ समाचार

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 06, 2018 05:49 pm IST, Updated : Nov 06, 2018 05:49 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में हर त्योहार की एक अलग ही छटा, एक अलग ही पहचान होती है। दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है।

horoscope- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM horoscope

नई दिल्ली: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में हर त्योहार की एक अलग ही छटा, एक अलग ही पहचान होती है। दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है। शास्त्रों में आज के दिन किये जाने वाले बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र किया गया है। सुख-सौभाग्य से और हमारी आर्थिक तरक्की से जुड़े हुए हैं। आज के दिन लक्ष्मी, गणेश और कुबेर जी की पूजा करके और उनके निमित्त विशेष उपाय करके आप कैसे विशेष लाभ पा सकते हैं, कैसे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं, अपनी धन की तिजोरियां भर सकते हैं।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ मन्दिर में जा सकते हैं। आज किसी दोस्त के साथ हुयी अनबन बात करने से खत्म हो जायेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। उनके साथ कोई गेम खेल सकते हैं।  श्री गणेश को पान-सुपारी चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि - आज के दिन घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार लेकर आयेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपको अपने किसी खास काम के लिये दूसरों की राय लेनी पड़ सकती है, इससे आपके काम आसानी से होंगे। आज आप नया वाहन खरीदें, तो उसकी पूजा जरूर करें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शाम को परिवार के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। अपने गुरु को मिठाई भेंट करें, आपके सारे काम बनेंगे।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement