1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:00 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन आपको बता दूं कि चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 02:19 तक ही रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी। अतः पौष पूर्णिमा का व्रत आज ही के दिन किया जायेगा, जबकि इस बार स्नान-दान की प्रक्रिया कल के दिन पुष्य नक्षत्र में की जायेगी।

मिथुन राशिफल 2019
मिथुन राशिफल 2019

मिथुन राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है । आज हर तरह के
मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे । भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे । आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति रुचि लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए । कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं । किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं । आपको अपने पैसों पर
भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए । हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।