1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:00 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन आपको बता दूं कि चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 02:19 तक ही रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी। अतः पौष पूर्णिमा का व्रत आज ही के दिन किया जायेगा, जबकि इस बार स्नान-दान की प्रक्रिया कल के दिन पुष्य नक्षत्र में की जायेगी।

तुला राशिफल 2019
तुला राशिफल 2019

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा । ऑफिस में किसी सहकर्मी से थोड़ी बहसबाजी हो सकती है । किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है । जीवनसाथी के साथ भी कोई गलतफ़हमी होने के योग बन रहे हैं । दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए । हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आप परेशानियों से बचे रहेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है । दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी ।
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे । कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है । बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं । आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं । चिड़ियों को दाना खिलाएं, कारोबार में वृद्धि होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।