1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:00 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन आपको बता दूं कि चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 02:19 तक ही रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी। अतः पौष पूर्णिमा का व्रत आज ही के दिन किया जायेगा, जबकि इस बार स्नान-दान की प्रक्रिया कल के दिन पुष्य नक्षत्र में की जायेगी।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है । किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है । समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है । साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए । अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए । गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपके साथ सब ठीक होगा ।

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा । घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं । काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी । आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे । दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे । रिश्ते मजबूत होंगे । सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर रहेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।