1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

राशिफल 20 जनवरी 2019: लग रहा है खग्रास चंद्रग्रहण, इन राशियों के जातक पर ऐसा रहेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:00 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन आपको बता दूं कि चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 02:19 तक ही रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी। अतः पौष पूर्णिमा का व्रत आज ही के दिन किया जायेगा, जबकि इस बार स्नान-दान की प्रक्रिया कल के दिन पुष्य नक्षत्र में की जायेगी।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

धनु राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे । रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा । सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे । घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं । बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा । आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा । सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी । मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी ।

मकर राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है । आर्थिक स्थिति में
कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं । ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है । आज आपको थकावट महसूस हो सकती है । इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं । पशुओं के लिए एक मिट्टी के
बर्तन में जल भरकर रखें, आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।