1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 07:14 pm IST

राशिफल 8 जनवरी 2018: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक श्रवण नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है  सुनना। ये अच्छे नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि किया जाता है।

Horoscope 8 january 2019- India TV Hindi
Horoscope 8 january 2019

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक श्रवण नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है  सुनना। ये अच्छे नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि किया जाता है। साथ ही किसी प्रकार की विद्या सीखने के लिये भी ये नक्षत्र अच्छा माना जाता है। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी। (Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। (वार्षिक राशिफल 2019 : जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपका साल 2019 कैसा बीतेगा? )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल