1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 07:14 pm IST

राशिफल 8 जनवरी 2018: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक श्रवण नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है  सुनना। ये अच्छे नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि किया जाता है।

Horoscope 8 january 2019
Horoscope 8 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी बातें शेयर ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे,  आपके  रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल