1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 07:14 pm IST

राशिफल 8 जनवरी 2018: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक श्रवण नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है  सुनना। ये अच्छे नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि किया जाता है।

Horoscope 8 january 2019
Horoscope 8 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सबके साथ संबंध बेहतर
होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। 'ॐ' शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल