1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जनवरी 2019: बन रहा है सिद्धि योग, इन 7 राशियों का खुल जाएगा भाग्य

राशिफल 9 जनवरी 2019: बन रहा है सिद्धि योग, इन 7 राशियों का खुल जाएगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 06:36 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 06:36 pm IST

राशिफल 9 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सिद्धि योग है। बुधवार के दिन सिद्धि योग बड़ा ही प्रशस्त माना जाता है।

Horoscope 9 january 2019
Horoscope 9 january 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं, तो उन्हें लाभ मिल सकता है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे|

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल