1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

27 जनवरी राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकता है लाइफ पार्टनर, मन्दिर में दान करें इलायची

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 09:45 am IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। आपको बता दूं कि रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन पड़ने वाली सप्तमी को रवि सप्तमी के नाम से जाना जाता है, जो कि सूर्य भगवान की पूजा के लिये बड़ी ही प्रशस्त है।

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

नई दिल्ली: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। आपको बता दूं कि रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन पड़ने वाली सप्तमी को रवि सप्तमी के नाम से जाना जाता है, जो कि सूर्य भगवान की पूजा के लिये बड़ी ही प्रशस्त है। ऐसे में आज सूर्य के प्रभाव वाला रवि योग और राज योग पड़ने से आज का दिन और भी खास हो गया है। आपको बता दूं कि रवि योग और राज योग आज दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक रहेंगे। अतः आज रवि सप्तमी के साथ रवि योग और राज योग का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं?

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। रिश्ते बेहतर रहेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे। 

वृष राशि - आज का दिन जीवन में नयी खुशियां लाएगा । आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल