1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 फरवरी: फरवरी माह के आखिरी दिन इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, जानें अन्य का हाल

राशिफल 28 फरवरी: फरवरी माह के आखिरी दिन इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2021 06:07 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 06:09 pm IST

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन रविवार है। प्रतिपदा तिथि दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 28 फरवरी- India TV Hindi
राशिफल 28 फरवरी Image Source : INDIA TV

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन रविवार है। प्रतिपदा तिथि दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। शाम 4 बजकर 21 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। जो कल सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

किसी करोबार में पैसा लगाने की सोच रहे है तो आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की राय लेनी चाहिए। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से थोड़ी अनबन होने की संभावना है। इसलिए अपने रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए। किसी मित्र की मदद से आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। किसी को अपने दिल की बात कहना चहाते है तो कह सकते है। 

वृष राशि

खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी संबंधित प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भविष्य में पैसों को इकट्ठा करने का प्लान बनायेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। आपके दोस्ती के लिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

राशिफल 28 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 फरवरी

मिथुन राशि
छोटे बच्चे पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे, इससे माता-पिता खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद के कोगजों को सभाल कर रखें,जरूरत पड़ सकती है।

कर्क राशि
आपको पहले किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो आपको समाज में अपनी बातों को सब के सामने रखने का पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है। सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। साथ ही आपके माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा।

राशिफल 28 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 फरवरी

सिंह राशि
पुराने किये हुए कामों से धन लाभ होगा। इससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आप किसी अनाथ आश्रम में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी ।आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट केलिए दिन बढ़िया है।

कन्या राशि
आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। फिजिक्स स्टूडेंट्स वालों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी काम समय से पूरे होंगे। अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए जानकार लोगों से सलाह लेंगे। परिवार में नन्हें मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा।

राशिफल 28 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 फरवरी

तुला राशि
भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट करेंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इस राशि के जो लोग कवि है, वो एक नई कविता की रचना करेंगे। उनकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। साथ ही जो लोग खेलकूद के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें किसी दूसरे देश में खेलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह लाभकारी रहेगी। आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे। आपके आस पास के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से कामकाज में जो सलाह मिलेगी, वो आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

राशिफल 28 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 फरवरी

धनु राशि
आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। वकीलों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। बिल्डर्स 
अगर अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाएगें, तो धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि
आपके दिमाग में कोई ऐसा तरीका आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करेगा। ऑफिस में आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर पहले आपकी किसी मित्र से अनबन हुई है, तो वो दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका दिन सामान्य रहने वाला है। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशखबरी आयेगी। 

राशिफल 28 फरवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 फरवरी

कुंभ राशि 
आपके रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से बनी कड़वाहट मिठास में बदल जाएगी। साईंस स्टूडेंट्स के लिए  दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे, जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान घरेलू कामकाजों में
केन्द्रित रहेगा। साथ ही आप तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम तक किसी दोस्त के घर पर जायेंगे। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स पर बातचीत होगी। फैशन डिजाइनिंग वाले स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल