1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 सितंबर 2018: बन रहा है भरणी नक्षत्र, इन राशियों के लाइफ में ला सकता है भूचाल

राशिफल 28 सितंबर 2018: बन रहा है भरणी नक्षत्र, इन राशियों के लाइफ में ला सकता है भूचाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 06:30 pm IST

धर्म डेस्क: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 08:45 तक रहेगी। इस दौरान भरणी नक्षत्र भी रहेगा। श्राद्ध के दौरान जब तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र एक साथ पड़ते हैं। जानिए अपना राशिफल।

Horoscope 28 September 2018
Horoscope 28 September 2018

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है, जिससे आपकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि के लोगों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। साथ के कुछ लोग फालतू खर्चा करवा सकते हैं। ऐसे लोगों से आज आपको दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सहयोग से निपटाने की कोशिश करेंगे।  परिवार से आपको पूरी मदद मिलेगी। पारिवारिक मामलों में लिये गये फैसलों की तारीफ होगी। तरक्की में आ रही ज्यादातर रुकावटें आज खत्म हो सकती है। ब्राहम्ण को कुछ मीठा दान करें, आप जीवन में बहुत आगे बढ़ेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल