1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:03 pm IST

राशिफल 30 जनवरी 2019: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 30 january 2019
Horoscope 30 january 2019

धनु राशि
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में बतौर अतिथि जा सकते हैं। वहां आपका खूब मान-सम्मान होगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों का दिन भी अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। माता सरस्वती को फूल अर्पित करें, आपकी पढ़ाई अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको अपना कोई काम करने के लिये कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय आपकी जुबान फिसल सकती है। बछड़े को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल