1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:03 pm IST

राशिफल 30 जनवरी 2019: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 30 january 2019
Horoscope 30 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप मानसिक रुप से खुद को तरोताजा महसूस
करेंगे। किसी काम के लिये नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। भगवान शंकर को दूध चढ़ायें, सबके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा होने पर आपका काम अटक भी सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परिक्षायें दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी परेशानियां कम होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल