1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 30 जनवरी 2019: अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:03 pm IST

राशिफल 30 जनवरी 2019: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 30 january 2019- India TV Hindi
Horoscope 30 january 2019

राशिफल 30 जनवरी 2019: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज के दिन चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहेंगे। ये आज पूरा दिन पार करके कल शाम 06 बजकर 40 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और जैसा कि आप जानते हैं चंद्रमा मन का कारक है। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से शाम 04:40 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। शारिरिक रुप से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे और लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आप परिवार के किसी फंक्शन के लिये तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। मां दुर्गा को लाल चुन्नी चढ़ायें, आपके काम पूरे होंगे। (5 फरवरी को मंगल कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 22 मार्च तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर)

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसरआपको मिल सकता है। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाममिल सकते हैं। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिये किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हरतरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। गौरी-गणेश जी की पूजा करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। (29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा प्रभाव)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल