1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 नंवबर राशिफल: वृष राशि के जातकों को हो सकती है आर्थिक तंगी, जानें अन्य राशियों का हाल

27 नंवबर राशिफल: वृष राशि के जातकों को हो सकती है आर्थिक तंगी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 06:37 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी |

Horoscope 27 november 2019
Horoscope 27 november 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं,सेहत ठीक रहेगी।  

मकर राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चैंज भी कर सकते हैं। माता की सेहत पहले से थोड़ा बेहतर होगी। सही ढ़ग से नियमित उपचार कराने की जरुरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल