1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 दिसंबर राशिफल: साल 2019 का आखिरी शनिवार, जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

28 दिसंबर राशिफल: साल 2019 का आखिरी शनिवार, जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 09:01 am IST

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि शुरु हो जायेंगी। शनिवार शाम 8 बजकर 26 मिनट तक व्याघात योग रहेगा।

Horoscope 28 December 2019
Horoscope 28 December 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा।सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। आप थोड़ापरेशानभी हो सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें।किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें।आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में आपका जिद्दीपन काम बिगाड़ सकता है। डाकौत को तेल दान करें,आपका दिन बेहतर गुजरेगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल