1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 नवंबर राशिफल: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

28 नवंबर राशिफल: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 06:39 am IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

Horoscope  28 november 2019
Horoscope  28 november 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है । आज कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज आसानी से निपटा सकते हैं। बॉस और सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। मंदिर में चने की दाल भेंट करें,सेहत ठीक रहेगी। 

मकर राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आज किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है । परिवार में आज सुखद वातावरण का बना रहेगा । माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें, काम बनेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल