1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 नवंबर राशिफल: इस माह का आखिरी शनिवार, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

30 नवंबर राशिफल: इस माह का आखिरी शनिवार, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 07:30 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी ।

Horoscope 30 november 2019
Horoscope 30 november 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। ॐ ऐं ह्लीं श्री शनैश्चराय नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। 

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लाएगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में जा कर किसी गरीब को तेल का दान करे । स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल