1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ पैसा, जानें अन्य राशियों का हाल

13 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ पैसा, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 01:50 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 13 november 2019
Horoscope 13 november 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

मकर राशि 
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल