1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:09 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा। वृद्धि योग के दौरान किये गये कार्यों में लगातार वृद्धि होती है। इसके अलावा आज की महत्वपूर्ण बात, आज वामन द्वादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की वामन रूप में पूजा की जायेगी। साथ ही आज के दिन को मदन द्वादशी के रूप में भी मनाया जाता है। आज के दिन अपनी विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिये, खासकर कि संतान प्राप्ति की इच्छा के लिये कामदेव और रति की पूजा की जाती है। अतः आज के दिन हम वामन द्वादशी और मदन द्वादशी, दोनों के बारे में ही विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही आज के दिन हम आपको बतायेंगे भगवान विष्णु, दस महाविद्याओं और दस दिशाओं से संबंधित 10 मुखी रुद्राक्ष के बारे में। 10 मुखी रुद्राक्ष के जरिये कैसे आप अपने भय पर काबू पा सकते हैं, तांत्रिक क्रियाओं, मुकदमे या जमीन विवाद से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, इन सब पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे।     

मेष राशि – आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको किसी अपने का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, वरना गलती होने पर बड़ों से डांट सुनने को मिल सकती है। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा। 

वृष राशि - आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो शिक्षक हैं, उनके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनकी शॉप पर आज कोई बड़ा व्यक्ति आ सकता है। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये टी.वी या ए.सी. खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। बंदर को भिगोये हुए चने खिलायें, खुशियें बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल