1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:09 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि – आज का दिन ठीक रहने वाला है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आप काम में रुकावटों से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। किसी जरूरतमंद को लाल रंग का कपड़ा भेंट करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि – आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा। Brown, 2

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल