1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:09 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि – आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ आज कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि – आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पारिवारिक काम में मेहनत बढ़ सकती है। घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने मोबाईल फोन का ध्यान रखें। साथ ही अगर पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ एटीएम कार्ड ले जाना न भूलें। आज किसी से बेवजह की बातें न करें। पड़ोसी से किसी चीज़ को लेकर अनबन हो सकती है। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाये, आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल