1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:09 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि – आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कोई चीज भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी फाइल को तैयार रखें। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल के लिये इन्हें किसी से साझा न करें। गाय माता को प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।

कर्क राशि – आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। महिलाएं किसी वाहन से शॉपिंग के लिये जा रही हैं तो पार्किंग करते समय रसीद अपने पर्स में संभालकर रख लें, वरना आप कहीं रखकर भूल सकती हैं। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल