1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

16 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:09 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह सूर्योदय से देर रात 01 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और राज योग रहेगा। राज योग के दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक वृद्धि योग भी रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि – आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ायें, आपको हर चीज़ में फायदा मिलेगा।

मीन राशि –  आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। बच्चों की पढ़ाई के लिये कोई अच्छा कॉलेज सर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। घर से निकलते समय माथे पर हनुमान जी का टीका लगाकर जायें, सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल