1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 pm IST

आज रात 11 बजकर 03 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ये नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि इसके देवता मित्रदेव हैं। ये नक्षत्र सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 February 2019
Horoscope 26 February 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल