1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 pm IST

आज रात 11 बजकर 03 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ये नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि इसके देवता मित्रदेव हैं। ये नक्षत्र सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 February 2019
Horoscope 26 February 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों का लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल