1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 pm IST

आज रात 11 बजकर 03 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ये नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि इसके देवता मित्रदेव हैं। ये नक्षत्र सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 February 2019
Horoscope 26 February 2019

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करनी चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। Blue, 3...

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। सुबह  उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल