1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 pm IST

आज रात 11 बजकर 03 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ये नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि इसके देवता मित्रदेव हैं। ये नक्षत्र सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 February 2019
Horoscope 26 February 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।  

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। गणेश जी को लाल पुष्प चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल