1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2018 06:51 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:51 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है । आज सुबह 08 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं ।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपकी हेल्थ पहले से ठीक रहेगी । आप अपनी बात किसी मित्र से शेयर कर सकते हैं । आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है । आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती हैं । इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा ।

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर विवाद हो सकता है । किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो

सकती है । सबके साथ आपका अच्छा वक़्त गुजरेगा । आज आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें । आप लोगों की बातों में आकर गलत फैसले ले सकते हैं । गौ माता को
छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल