1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2018 06:51 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:51 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है । आज सुबह 08 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं ।

horoscope
horoscope

धनु राशि - आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा । जिस भी काम की शुरूआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी । पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा । उनके साथ लंच पर जा सकते हैं । आज आपकी तरक्की को एक नई दिशा मिलेगी । इस राशि के लोगों को कारोबार के क्षेत्र में लाभ होगा । विदेश से नौकरी के लिए ऑफर आयेंगे । कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा ।

मकर राशि - आज घरेलू मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं । दोस्तों के साथ हँसी-मज़ाक में समय बीतेगा । पैसों को लेकर स्थिति थोड़ा उलझ सकती है । आपके सामने से अच्छे मौके
निकल सकते हैं । आपके स्वाभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को ठीक रखने की जरूरत है। अपने मन को स्थिर रखें और चिंताओं से दूरी बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल