1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2018 06:51 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:51 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है । आज सुबह 08 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं ।

astrology 2018
astrology 2018

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । किसी नए काम की शुरुआत से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें, अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आज काम करने की इच्छा थोड़ी कम होगी । सामाजिक कामकाज में पैसे खर्च होने की संभावना है । आज ऐसे विचारों में उलझ सकते हैं, जिन पर काम करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन धैर्य से काम काम करने पर लाभ हो सकता है । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे । खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । इस राशि के छात्रों को
पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे । अपने काम को नये तरीके से पूरा करना चाहेंगे । आपकी कोशिशें सफल रहेगी । बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सारे काम पूरे होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल