1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

9 दिसंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों का ऑफिस में हो सकता है विवाद, काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2018 06:51 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:51 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है । आज सुबह 08 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक राज योग रहेगा। इस योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं ।

leo rashifal
leo rashifal

सिंह राशि - आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा । आज किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचे रहें । कोर्ट-कचहरी के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं । कोई नया विचार आपको परेशान कर सकता है । आप कुछ कामों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आज आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन सही समय पर मौकों को पहचानने की जरूरत है । आपको सफलता के लिये सही दिशा में मेहनत करनी होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी
परेशानियों का समाधान निकलेगा । 

कन्या राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा । हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा । आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है । सेहत से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे । घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे । आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे । दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा । गायत्री मंत्र का जप करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल