1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 06:42 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो आज पूरा दिन व पूरी रात के बाद कल सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु गुरु जी से राशियों का हाल...

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी । कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे,जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे । आपको अपने सगे-संबंधियों से पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी । परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा ।  ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी । दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज- मस्ती के मूड में रहेंगे । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सब अच्छा होगा । 

मीन राशि - आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे ।जो लोग बेरोजगार हैं,उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा । अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है । आज आपके काम जरूर बनेंगे । केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है । मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी । आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी । घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा ।आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है । मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल