1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 06:42 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो आज पूरा दिन व पूरी रात के बाद कल सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु गुरु जी से राशियों का हाल...

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी ।करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी । आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा । व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी,जिससे आपका मन खुश रहेगा । आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं । आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है । आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी । 

कर्क राशि - आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं,लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी । किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं । दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है । आज बेवजह की बातों में ध्यान देने से बचें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखायी नहीं देंगे। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं,आपके साथ सब अच्छा होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल